फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शिक्षिका से दुष्कर्म के मामले में इंजीनियर गिरफ्तार

Fri, 29 Sep 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चंदन पाठक को शिक्षिका से दुष्कर्म के मामले में असम की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इंजीनियर को सीजेएम न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। असम पुलिस के एसआई विशाल दास ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चंदन पाठक को असम ले जाकर कामरूप जिले की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि अरुणाचल प्रदेश में तैनात शिक्षिका ने असम के कामरूप जिले के पलटन बाजार थाने में तहरीर दी थी। इसमें कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान यूपी के संतकबीर नगर जिले के ग्राम भुजैनी निवासी चंदन पाठक से हुई। चंदन बलरामपुर जनपद में पीडब्ल्यूडी में सहायक अभियंता पद पर कार्यरत हैं। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि 15 फरवरी 2023 को चंदन ने ब्लैकमेल करके उसके साथ दुष्कर्म किया था। चार मार्च 2023 को पलटन बाजार थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस तब से चंदन की तलाश कर रही थी।
शुक्रवार को बलरामपुर पहुंची असम की पुलिस ने स्थानीय नगर कोतवाली से मदद लेकर सहायक अभियंता चंदन पाठक को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टरी परीक्षण कराकर चंदन को सीजेएम न्यायालय में पेश करके ट्रांजिट रिमांड मांगी गई। ट्रांजिट रिमांड मिलने पर पुलिस टीम चंदन को लेकर असम रवाना हो गई।
विज्ञापन

सहायक अभियंता चंदन पाठक ने बीते दिनों सीजेएम न्यायालय बलरामपुर में दुष्कर्म पीड़िता सहित दो लोगों के खिलाफ जबरन वसूली व छिनैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। इंजीनियर ने प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि फेसबुक के जरिए अरुणाचल प्रदेश में तैनात एक शिक्षिका से उनकी दोस्ती हुई। 15 फरवरी 2023 को शिक्षिका ने फोन करके असम के कामरूप जिले के एक होटल में बुलाया और अपनी सहेली की मदद से ब्लैकमेल करने के लिए आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाए। फिर धमकाने पर 55 हजार रुपये का मोबाइल फोन खरीदकर शिक्षिका को दिया। शिक्षिका व उसकी सहेली ने 18 हजार रुपये नकदी भी छीन ली। इसके बाद शिक्षिका 50 लाख रुपये खाते में डालने के लिए दबाव बनाते हुए धमकी दे रही है। सीजेएम प्रीतिमाला चतुर्वेदी ने देहात कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया था। इस पर देहात कोतवाली में शिक्षिका व उसकी सहेली के खिलाफ 12 सितंबर 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया है। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें