फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 40 दुकान व घरों से हटवाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
बलरामपुर के गोंडा रोड पर हटाया जा रहा अतिक्रमण ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। वीर विनय चौराहा से रानी धर्मशाला तक बृहस्पतिवार को प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। लंबे समय से सड़क के दोनों ओर जमे अवैध कब्जों के चलते मार्ग सकरा हो गया था, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती थी। अधिकारियों ने अभियान चलाकर लगभग 40 दुकानों और घरों के बढ़े हुए हिस्सों को हटाया और सड़क को खाली कराया।
विज्ञापन

कार्रवाई नेशनल हाईवे लखनऊ के जेई वेद प्रकाश की निगरानी में की गई। टीम ने सड़क पर बने अस्थायी शेड, दुकानों के आगे रखे गए सामान, बढ़ाए गए प्लेटफॉर्म और कब्जे वाले ढांचों को मशीनों की मदद से तोड़ दिया। कई दुकानदारों ने सहयोग करते हुए अपने अतिक्रमण खुद हटा लिए। नगर पालिका की टीम भी अभियान के दौरान मुस्तैदी से डटी रही। मौके पर जेई धर्मेंद्र, सफाई इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार पांडेय, आरआई राजेश कुमार तथा पालिका कर्मियों की टीम उपस्थित रही।
उन्होंने कब्जे हटाने के बाद सड़क के किनारों की सफाई की और मार्ग को सुचारू यातायात के लिए तैयार कराया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क को चौड़ा करने और लोगों को जाम से राहत देने के उद्देश्य से की गई है। विदित हो कि गत 25 नवंबर को प्रशासन ने सड़क के दोनों तरफ 12-12 मीटर पर निशान लगाकर लोगाें से अतिक्रमण हटाने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें