फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डीएलएड डिग्रीधारियों को नौकरी दिलाने के लिए लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
बलरामपुर के गोंडा मार्ग ​स्थित डायट। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं हो रहीं हैं। इससे डीएलएड डिग्रीधारी युवा नौकरी के लिए परेशान हैं। इन युवाओं को नौकरी दिलाने की नई पहल हुई है। इसी महीने डायट में डीएलएड डिग्रीधारियों के लिए विशेष रोजगार मेला लगेगा, जिसमें वह अपने पसंद के विद्यालयाें में नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसी महीने डायट में मेले का आयोजन होना है। जिले में करीब 2900 डीएलएड डिग्रीधारक हैं जो बीते पांच वर्षों से सरकारी विद्यालयों में सहायक अध्यापक की भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें रोजगार मेले में नामी निजी विद्यालयों में सहायक अध्यापक बनने का मौका मिलेगा। स्थानीय स्कूलों के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं व उद्यमियों को शामिल किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिलाया जा सके। सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपााठी ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद रोजगार मेले का आयोजन कराया जाएगा। फिलहाल डायट में तैयारी की जा रही है, यह पहल निजी क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में बेहतर प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें