फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: युवा कौशल दिवस पर लगेगा रोजगार मेला

Fri, 11 Jul 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 14 जुलाई को डायट में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन और सेवायोजन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। मेले में देश की नामचीन कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और 1000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सीडीओ हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। सीडीओ ने बैठक में मौजूद डीडीओ, डीआईओएस, अपर सहायक कल्याण अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी व सेवायोजन अधिकारी सहित समस्त राजकीय, निजी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक युवाओं को मेले से जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में विजन इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, ओमेगा एलिवेटर्स अहमदाबाद, क्यूज क्राॅप लिमिटेड, ग्रेट रिर्सोस प्राइवेट लिमिटेड, सिमरन इंटरप्राइजेज, लोटस ग्लोबल, एसआईएस प्राइवेट लिमिटेड व एसबीआई कार्ड जैसी नामी कंपनियां भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें