फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए अनशन पर बैठेंगे कर्मचारी

Thu, 04 Jan 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों की एक बैठक सरयू नहर कॉलोनी सिंचाई विभाग के संघ भवन में हुई। इसमें आठ जनवरी को मंडल मुख्यालय गोंडा में शुरू होने वाले अनशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अनशन व धरने में शामिल होने के लिए जिले से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी मंडल मुख्यालय जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयोजक तुलाराम गिरि ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिला, प्रदेश ही नहीं बल्कि देश व्यापी आंदोलन चल रहा है। इसके बावजूद केंद्र एवं प्रदेश सरकार कर्मचारियों की इस न्यायोचित मांग को पूरी तरह अनसुना कर रही हैं। इसके चलते ही अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसी क्रम में आठ जनवरी को मंडल मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर धरना देने का निर्णय लिया गया है। कर्मचारी नेता उत्तम चंद गुप्ता व नीरज कुमार द्विवेदी ने कहा कि अब पुरानी पेंशन का अधिकार पाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सरकार को इस मांग के आगे झुकना ही पड़ेगा। बैठक में अशोक कुमार सोनी, रामानुज वर्मा, शंकर शुक्ला, पंकज श्रीवास्तव व जटाशंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें