फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कर्मचारियों ने मौन व्रत रखकर किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 20 Oct 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुरानी पेंशनी योजना की बहाली की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसके समर्थन में कर्मचारियों ने शुक्रवार को नार्मल स्कूल प्रांगण में वट वृक्ष के नीचे एकत्र होकर पहले मुंह पर सफेद पट्टी बांधकर मौन व्रत रखा। फिर पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर संयुक्त मंच के बैनर तले वीर विनय चौराहे तक डांडी मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलित कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि यदि पुरानी पेंशन बहाल न हुई तो आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा सरकार को हराने के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मंच के मंडलीय संयोजक दिलीप चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई देश का सबसे बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा देश की राजधानी दिल्ली में लाखों कर्मचारी व शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन कर अपनी ताकत का एहसास सरकार को कराया जा चुका है। इसके बाद भी सरकार ने पुरानी पेंशन के मुद्दे पर मौन धारण कर रखा है। सरकार के इस मौन धारण का जबाब देने के लिए शारदीय नवरात्रि पर कर्मचारी उसी भाषा में जवाब देने के लिए मौन व्रत कर रहे हैं।
संयोजक तुलाराम गिरी ने कहाकि 2024 का चुनाव नजदीक है। सरकार पुरानी पेंशन बहाली में अब और हीलाहवाली न करे, अन्यथा हम लोग मिलकर सरकार को वोट की चोट देंगें। जूनियर शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री अरून यादव ने कहा कि चेताया कि यदि सरकार जल्द पेंशन बहाल नहीं करती है तो केन्द्रीय नेतृत्व के फैसले पर भारत बंद के लिए कर्मचारी विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें