बलरामपुर। जिले में अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या खत्म नहीं हो रही है। शहर से लेकर गांव तक दिन भर बिजली की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में बृहस्पतिवार की सुबह बिजली कटौती से कर्मचारी परेशान दिखे। एसी व कूलर न चलने के कारण कर्मचारी खिड़की खोलकर काम करते दिखे। विकास भवन में स्थित मत्स्य पालन विभाग, प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण, रेशम विभाग कार्यालय समेत अन्य विभागों में लगे इन्वर्टर बैठ गए थे। वहीं विद्युत उपकेंद्र भगवतीगंज व पूरबटोला में 17 बार ट्रिपिंग की समस्या हुई।