बलरामपुर। जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिवों की नई तैनाती कर दी है। जिले के सभी नौ विकास खंडों में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का दायित्व सौंपते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। विकास खंड बलरामपुर में 77, गैसड़ी में 50, हरैया सतघरवा में 67, रेहरा बाजार में 44, श्रीदत्तगंज में 43, उतरौला में 17, गैड़ास बुजुर्ग में 15, तुलसीपुर में 58 और पचपेड़वा में 53 ग्राम पंचायतों के लिए सचिवों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार ने संबंधित सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश दिया हैं।