फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बेहतर कार्य करने पर कर्मचारी व प्रधान सम्मानित

Tue, 03 Oct 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वच्छ भारत मिशन के नौवीं वर्षगांठ पर जिले में संचालित कचरा मुक्त भारत पखवाड़ा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों व ग्राम प्रधानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। साफ सफाई को लेकर यह विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों में बृहद स्तर पर साफ-सफाई की गई। अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी करने वाले सफआई कर्मचारियों, केयर टेकर व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशंसी पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


सम्मानित होने वालों में सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत फरेंदा के प्रधान अखिलेश सिंह, ग्राम पंचायत विशुनापुर की प्रधान सावित जहां व हरैया सतघरवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मथुरा की प्रधान अशरफ जहां शामिल रहे। इसी तरह अभियान में बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी अजय कुमार वाल्मीकि, नामेराम यादव, मोहन लाल मौर्य तथा केयर टेकर सरोजा व कांति देवी को भी जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। डीपीआरओ ने कहा कि इससे जिले के अन्य प्रधानों व कर्मियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि वह लोग भी इस सम्मान के हकदार बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें