फोटो-23-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित बैठक में मौजूद विद्यार्थी ।-स्रोत : महाविद्याल
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में शुक्रवार को शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए शिक्षक-छात्र परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, शैक्षणिक प्रगति और भविष्य निर्माण पर जोर दिया गया। साथ ही उनकी समस्याओं को समझकर उनका समाधान करने और कक्षाओं में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार मौर्य ने कहा कि विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए विभाग के सभी शिक्षक लगातार प्रयासरत हैं। परामर्श बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और उन्हें नियमित उपस्थिति के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही उनकी व्यक्तिगत और भावनात्मक जरूरतों को समझना भी जरूरी है। शिक्षक-छात्र परामर्श के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं साझा करने का अवसर मिलता है। इससे उनके समग्र विकास के लिए सहयोगी वातावरण तैयार करने में मदद मिलती है।
बैठक में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग परामर्शदाता भी नामित किए गए। इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को शैक्षणिक समस्याओं के समाधान और भविष्य की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन मिल सकेगा। बैठक में शिक्षा शास्त्र विभाग की स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।