फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन व जनसंपर्क पर जोर

Sun, 05 Apr 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
तरौला में आयोजित बैठक को संबो​धित करते मुख्य अति​थि व अन्य।-स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
उतरौला। इमिलिया बंघुरा स्थित राम तीर्थ डिग्री कॉलेज के सभागार में भाजपा का तीन दिवसीय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला का रविवार को राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

समापन सत्र में प्रदेश सह संयोजक ओम प्रकाश ने बूथ प्रबंधन विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रत्येक बूथ समिति के गठन, सत्यापन, सभी वर्गों की भागीदारी, मोबाइल सूची तैयार करने, महिला कार्यकर्ता, युवा टोली व संपर्क योजना पर विशेष जोर दिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा व विधायक राम प्रताप वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को को बताया।
विधायक राम प्रताप वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ योग अभ्यास कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर बृजेंद्र तिवारी, वरुण सिंह मोनू, विनय त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, आलोक रंजन पांडेय, संदीप उपाध्याय, देवानंद गुप्त, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें