फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बच्चों को गर्भावस्था से ही संस्कारवान बनाने पर जोर

Sun, 19 Mar 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के गायत्री मंदिर पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद लोग।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। गायत्री परिवार महिला मंडल द्वारा रविवार को गायत्री मंदिर में आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत वैदिक मंत्रों के साथ मातृ एवं गुरु वंदना से हुई। महिला मंडल की बहनों ने पांच विषय गर्भ का ज्ञान-विज्ञान, गर्भवती की दिनचर्या, गर्भवती का आहार, गर्भ संवाद एवं गर्भ में योगासन, ध्यान व प्राणायाम पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

महिला मंडल प्रमुख रामदुलारी गुप्ता ने बताया कि आने वाली पीढ़ी को हम गर्भ से ही संस्कारवान बना सकते हैं। इसे कई वैज्ञानिक तथ्य सिद्ध करते हैं। बताया कि माता सिर्फ जन्मदात्री ही नहीं बल्कि भविष्य निर्मात्री भी होती है। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि डॉ. अमरनाथ सारस्वत ने यज्ञ के ज्ञान-विज्ञान के महत्व व उसके वैज्ञानिक पहलुओं को समझाया। प्रांतीय समन्वयक डॉ. संगीता सारस्वत ने कार्यशाला में उपस्थित डॉक्टरों, नर्स, आंगनबाड़ी, नर्सिंग स्टाफ, शिक्षक व अन्य गणमान्य लोगों को गर्भ ज्ञान तथा उसके वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई। इस मौके पर महिला मंडल की रानी मिश्रा, राधा गुप्ता, कल्पना शुक्ला, पूनम श्रीवास्तव, संगीता गुप्ता, चेतना कुंडू, कृष्णकुमार कश्यप, सुनील, राकेश साहू, सुरेश वर्मा, शिवाकांत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें