बलरामपुर। विकास खंड पचपेड़वा में विकास के कामों गड़बड़ी पकड़ी गई है। 11 लाख रुपये के गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह ने बीडीओ पचपेड़वा को ग्राम विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।
मामले में ग्राम पंचायत तुरकौलिया, नरायनपुर जुड़वनिया व सकल्दा के ग्राम प्रधान ने अलग-अलग शिकायती पत्र दिया। कहा गया कि ग्राम पंचायत के सीपीयू व डोंगल ग्राम प्रधान से ग्राम विकास अधिकारी मांग ले गए। कहा कि तकनीकी समस्या के कारण गेट-वे इंस्टॉल नहीं हो रहा है। बलरामपुर ले जाना पड़ेगा। इसके बाद सीपीयू लेकर चले गए। इस अवधि में 11 लाख रुपये निकाल लिए गए।