फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जर्जर पोल व तारों से हो रही बिजली सप्लाई, बढ़ी कटाैती

Thu, 20 Feb 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। जर्जर पोल व तारों से हो रही बिजली सप्लाई से कटौती की समस्या बढ़ने लगी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों से समस्या का जल्द निराकरण कराने की मांग की है। ग्रामीण बलिकरन, दीनानाथ, मंगरे राहुल, लवकुश, जितेंद्र कुमार, लाली देवी, बुधना, बड़का व हद्दीश खां आदि ने पोल बदलवाने की मांग किया है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि भगवानपुर गांव के चौराहा के पास लगा पोल जर्जर हो गया है। तार पुराने होने से अक्सर टूट कर गिर रहे हैं, जो हादसे को दावत दे रहे हैं। इसी तरह जौराभौरा व सुगौवामोड़ संपर्क मार्ग के किनारे जर्जर विद्युत पोल होने से अक्सर टूट कर गिर जाता है, जो हादसे का कारण बन सकता है। इस रास्ते से 40 गांवों के करीब 15 हजार लोगों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों ने एक्सईएन से समस्या का जल्द निराकरण कराने की मांग की है। उधर, जेई विद्युत दीपक तिवारी ने बताया कि जानकारी मिली है। जल्द ही नया पोल लगाकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें