फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा स्कूल में तीन दिन से बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कस्तूरबा विद्यालय नचौरा-नचौरी गैसड़ी की बेटियां तीन दिन से अंधेरे में रात काट रही हैं। इसका खुलासा उप शिक्षा निदेशक के निरीक्षण में हुुआ। कस्तूरबा विद्यालय के साथ दो अन्य स्कूलों के निरीक्षण में भी तमाम कमियां मिली हैं। उप शिक्षा निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बीएसए व कस्तूरबा विद्यालय के जिला समन्वयक को तत्काल खामियां दूर कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल/डायट प्राचार्य विनय मोहन वन ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भुसैलवा व कैलाशगढ़ और केजीबीवी नचौरी-नचौरा गैसड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भुसैलवा में गेहूं न मिलने से वहां के बच्चे चावल खाते मिले। शिक्षकों ने बताया कि कई दिन से कोटेदार गेहूं नहीं दे रहा है, जिसके चलते बच्चों को मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन देना मुश्किल हो रहा है। बच्चों ने बताया कि उन्हें दूध व फल भी नहीं दिया जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय कैलाशगढ़ में भी कुछ इसी तरह की समस्याएं पाई गईं। कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों ने बताया कि तीन दिन से बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। गर्मी के चलते काफी परेशानी हो रही है। जनरेटर व इन्वर्टर भी खराब है। हैंडपंप चलाकर कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों को नहाना पड़ रहा है। वार्डन शकुंतला यादव का 20 व 21 जुलाई का अवकाश प्रार्थनापत्र पाया गया।
विज्ञापन

इंचार्ज वार्डन इंदु यादव ने उप शिक्षा निदेशक से बताया कि खामियां दूर कराने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। उप शिक्षा निदेेशक ने बीएसए डॉ. रामचंद्र को परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं को दूर कराने का निर्देश दिया। भविष्य में निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें