बलरामपुर। ट्रांसफार्मर खराब होने से रेहरा बाजार ब्लॉक के सरायखास गांव के 700 घरों में अंधेरा छाया है।
ग्रामीण राम अभिलाष, सुरेश, ओमप्रकाश, हेमराज, राजमनि, मोहम्मद शफी, ध्रुव चंद्र, राजेश, भगवानदास आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि 10 दिन से पंडितपुरवा में लगा ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है।
इससे पंडितपुरवा, तिवारीपुरवा व सरायखास गांव के 700 घरों में अंधेरा है। इन गांवों के लोग ढिबरी के सहारे रात काटने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन उतरौला रमेश चंद्र ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी है। मौके पर क्षेत्रीय जेई को भेजकर ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है।