फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सात घंटे गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी में परेशान रहे लोग

Tue, 18 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के विद्युत उपकेंद्र उतरौला में पैनल बदलते विद्युतकर्मी।
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। विद्युत उपकेंद्र उतरौला पर पैनल बदलने के लिए मंगलवार को सात घंटे की बिजली कटौती की गई। उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से लोग बिलबिलाते नजर आए। बाजार में इलेक्ट्राॅनिक की दुकानें पूरे दिन बंद रहीं। मोटर न चलने के कारण लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी रमेश मौर्य ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र उतरौला की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नया पैनल लगाया गया है। पैनल लग जाने से लोगों को लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी।
पैनल बदलने के लिए मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली काटी गई थी। दिन में सात घंटे विद्युत कटौती होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासी संतोष कुमार, इरफान, राजू, महेश, संतोष व इलियास आदि ने बताया कि ज्यादा देर तक बिजली न होने से इनवर्टर पूरी तरह डिस्चार्ज हो गया। उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। मोटर न चलने से पानी की टंकी खाली हो गई। इससे लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। नहाने व कपड़ा धोने के लिए हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन

इलेक्ट्राॅनिक दुकानदार राजू गुप्ता ने बताया कि बिजली न रहने के कारण पूरा दिन काम ठप रहा। शाम पांच बजे बिजली आने के बाद ही काम शुरू तो हुआ लेकिन इससे पूरे दिन का काम प्रभावित हो गया। एसडीओ रमेश मौर्य ने बताया कि बिजली कटौती की सूचना पहले ही लोगों को दे दी गई थी। यह भी कहा गया था कि बिजली संबंधी जरूरी कार्यों को पहले निपटा लें। उन्होंने बताया कि पैनल बदले जाने से अब उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली मिलेगी। लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें