फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर पर गिरा बिजली का पोल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। किशोर पर जर्जर बिजली का खंभा अचानक गिर गया। घटना में घायल किशोर को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ललिया थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव में मंगलवार को घटना घटी है। विभागीय अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगा कर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के गोड़वा निवासिनी नूरजहां ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद हुसैन (14) गांव के बाहर पुलिया पर बैठकर जूते का फीता बांध रहा था तभी पास में लगा बिजली का खंभा अचानक मोहम्मद हुसैन के ऊपर गिर गया। घटना में हुसैन गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल लाया गया।
हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच ले जाते समय रास्ते में हुसैन की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई बार बिजली विभाग के जेई व अन्य अधिकारियों को फोन किया लेकिन नहीं उठाया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि कई बार बिजली के खंभे को दुरुस्त कराने के लिए क्षेत्रीय जेई व अन्य अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हुुसैन के आकस्मिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मथुरा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अश्वनी दूबे ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक्सईएन को सौंपी गई जांच
ललिया थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव में बिजली का खंभा गिरने से हुई हुसैन की मौत के मामले में एक्सईएन पावर कॉरपोरेशन तुलसीपुर को जांच सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें