फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 उम्मीदवारों की किस्मत कल तय करेंगे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। औरहवा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के 9 उम्मीदवारों की किस्मत 9 मई को वहां के वोटर तय करेंगे। चुनाव कराने के लिए आठ मई को पांच पोलिंग पार्टियां पचपेड़वा ब्लॉक से मतदेय स्थलों के लिए रवाना की जाएंगी। पांच बूथों पर 3855 मतदाता मतदान करेेंगे जिसके लिए सभी तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत पचपेड़वा संजीव कुमार कैराती ने शुक्रवार को बताया कि औरहवा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के एक प्रत्याशी जलालुद्दीन रेहवर की मौत हो गई थी जिसके चलते इस ग्राम पंचायत के प्रधान पद का मतदान रद्द कर दिया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम श्रुति की तरफ से मतदान कराने के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई।
यहां के ग्राम प्रधान पद पर कुल 9 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। 9 मई को मतदान कराया जाएगा। आठ मई को पांच पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। मतदान कराने के लिए पांच बूथ बनाए गए है। इन बूथों पर 3855 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 11 मई को मतगणना कराकर विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें