फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घर में लगी आग में बुजुर्ग की जलकर मौत

Mon, 18 Nov 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। ललिया थाना क्षेत्र के कमदी गांव में फूस के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से झुलसकर बुजुर्ग की मौत हो गई। कमदी गांव निवासी 80 वर्षीय फेरन मड़हे में सो रहा था। तभी अज्ञात कारणों से उसके फूस के मकान में आग लग गई। इससे वह धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते फेरन आग के लपटों में घिर गया। जब तक गांव के लोग उसे बाहर निकालते उसकी जलकर मौत हो गई। ललिया प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि मृतक की बहु कंचन ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। इस पर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजस्व निरीक्षक सुरेश यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर चार लाख का अहेतुक सहायता राशि दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें