फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल के 10 कर्मचारी सहित 18 लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में आई कोरोना रिपोर्ट में एक माल के 10 कर्मचारी सहित 18 लोग पॉजिटिव पाए गए है। सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना रिपोर्ट में नगर के एक मॉल के 10 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा सरयू नहर कॉलोनी बलरामपुर, खलवा बलरामपुर, सेखुईकला बलरामपुर, नौडीहहवा गैड़ास बुजुर्ग, सुभाषनगर उतरौला, बालीडीह शिवपुरा, गजनडी तुलसीपुर व रामेशपुर बलरामपुर में एक-एक व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
वहीं गुरुवार को एक कोरोना मरीज की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले इस मरीज को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2182 हो गई है। 2084 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 34 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की 64 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें