फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आठ विद्यार्थियों को मिली 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। इस दुनिया में जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है, सफलता उसी का कदम चूमती है। यह संदेश देते हुए जैनस इनिशिएटिव्स के संयोजक व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने जरूरतमंद और प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सहयोग का संकल्प दोहराया। एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की ओर से 12वीं उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर आठ छात्राओं को मंच पर सम्मानित भी किया गया। छात्रवृत्ति पाने वालों में प्रभात कुमार, स्नेहा गुप्ता, प्रियांशी शुक्ला, अर्चना वर्मा, विनोद कुमार, शिव मिश्रा, काजल जैसवाल सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। प्राचार्य जेपी पांडेय ने संस्थान के प्रयास को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें