फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: साफ-सुथरे शहर के लिए आठ प्रस्तावों को मंजूरी

Mon, 04 Sep 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर की बोर्ड बैठक सोमवार को पालिका सभागार में हुई। नगर को साफ-सुथरा बनाने व सुंदर बनाने के लिए आठ प्रस्ताव मंजूर किए गए। बाढ़ व बारिश के पानी की निकासी के लिए पंपिंग सेट की खरीदारी, सीवरेज प्लांट के अधूरे कार्य को पूरा कराने तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऋण योजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में नगर के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए सभासदों से प्रस्ताव मांगे गए। इसके तहत वार्डों में सीवरेज एवं जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पात्रों को ब्याज रहित ऋण दिलाने, नगरी सड़क सुधार योजना के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने सहित जलनिकासी के लिए पंपिंग सेट की खरीदारी सहित आठ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त वार्डों में रोड क्रॉस, नाली निर्माण, पथ प्रकाश व पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें