फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने का हो रहा प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने का प्रशासन की तरफ से प्रयास किया जा रहा है। डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा की तरफ से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। बेवजह घर से बाहर न निकलें। सावधानी बरत कर ही कोरोना महामारी को हराया जा सकता है। डीएम व एसपी के निर्देश पर सभी कोतवाली व थानों की पुलिस की तरफ से लोगों को सावधानी बरतने का सुझाव दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 महामारी की चपेट में लोग तेजी से आ रहे है। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे है। प्रशासन की तरफ से लगातार व्यापक प्रचार प्रसार कराकर लोगों को बेवजह घरों से निकलने की सलाह दी जा रही है। अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
कारोबारियों को भी कई बार निर्देश दिया गया कि बिना मास्क वाले व्यक्तियों को अपनी दुकानों से कोई सामान न दें। सावधानी बरत कर ही कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को हराया जा सकता है। एसपी ने जिले के सभी 14 कोतवाली व थानों की पुलिस की टीमें बिना मास्क वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बैंकों की जांच कर आने वाले ग्राहकों व अन्य को पुलिस की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया जा रहा है। दुकानों का निरीक्षण कर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ जो साबुन, पानी व कोरोना को हराने से संबंधित सामान नहीं रख रहे है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी व डीएम ने जिलेवासियों से अपील किया है कि कोरोना महामारी को हराने के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ से जारी दिशा-निर्देश का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें