फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं संग अपराध पर हो प्रभावी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में प्रभावी कार्रवाई की जाए। मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जनपद स्तर व थानों में गठित एंटी रोमियो टीमों को और सक्रिय किया जाए। आम जनमानस में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए नियमित पैदल गश्त करें। ये बातें शुक्रवार शाम पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने कहीं।
विज्ञापन

एसपी ने बैठक में मौजूद मातहतों को थानों के मालखाना रजिस्टर चेक कर थानों में खड़े समस्त लावारिस वाहनों का निस्तारण कराने व थानों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन व बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने की बात कही। अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने समेत अन्य कार्रवाई का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई का निर्देश संबंधित को दिया। इस अवसर पर सभी थाना प्रभारी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें