फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर थर्राई धरती, सहम गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तराई की धरती शनिवार देर शाम एक बार फिर भूकंप से थर्रा उठी। रोजमर्रा का काम निपटा रहे लोग अचानक आए भूकंप से सहम गए। लोग घरों व दुकानों से बाहर आकर एक-दूसरे से धरती हिलने के बारे में बात करने लगे। चार दिन में दूसरी बार भूकंप आने को लेकर भी हर तरफ चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

वीर विनय चौराहा, मुख्य चौक, सिविल लाइंस व मुख्य बाजार में शनिवार रात आठ बजे अचानक लोगों को तेज झटके महसूस हुए। इस पर तमाम लोग घरों व दुकानों से बाहर आकर एक-दूसरे से भूकंप के बारे में बातचीत करने लगे। सोशल मीडिया पर भी लोग भूकंप की जानकारी साझा करने लगे।
वीर विनय चौराहे पर खड़े संतोष ने बताया कि वह सड़क पर खड़े चाय पी रहे थे, तभी अचानक धरती हिलने का एहसास हुआ। देखा तो चाय की दुकान पर लगा बल्ब हिल रहा था, तब भूकंप आने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

चौक के दुकानदार शिवकुमार ने बताया कि दुकान में बैठे थे कि भूकंप के झटके महसूस हुए। देखा तो छत का पंखा हिल रहा था। इस पर तुरंत दुकान से बाहर निकल गए।
पीपल तिराहा निवासी अशोक, राकेश, अफरोज, शकीना, पप्पू व रिजवान भी भूकंप आने से सहम गए। लोग देर रात तक एक-दूूसरे से भूकंप को लेकर चर्चा करते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें