बलरामपुर। तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण काे लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं। अब तक कोरोना के सात मरीज मिल चुके हैं। कोविड की आरटीपीसीआर जांच करने के लिए करीब छह माह पूर्व संयुक्त जिला चिकित्सालय की बीएसएल-2 लैब में नई मशीन आई थी। इंजीनियर के न आने से मशीन को अभी तक संचालित नहीं किया गया है। नाॅन मेडिकल साइंटिस्ट अर्थनाथ दुबे ने बताया कि मशीन इंस्टॉल करने के लिए कई बार कंपनी को पत्र लिखा जा चुका है।