बलरामपुर के सहकारी क्रय विक्रय समिति भगवतीगंज में बृजेंद्र तिवारी को माला पहनाकर सम्मानित करते
बलरामपुर। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी को सहकारी क्रय विक्रय समिति भगवतीगंज का सभापति चुना गया है। उपसभापति के लिए बाबा सेतुबंधु त्रिपाठी का चयन हुआ है। दोनों पदाधिकारियों के चयन पर भाजपाइयों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
बृहस्पतिवार को सहकारी क्रय विक्रय समिति भगवतीगंज में सभापति व उपसभापति का चुनाव कराया गया। इसमें 13 सदस्यों ने सर्वसम्मति से बृजेंद्र तिवारी को सभापति व बाबा सेतुबंधु त्रिपाठी को उप सभापति चुना। दोनों पदाधिकारियों ने सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारी समितियों को सुदृढ़ करने की बात कही है। आने वाले समय में सहकारी समितियों को मजबूत करने तथा किसानों को उसका लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। दोनों पदाधिकारियों के चयन पर सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, भाजपा सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।