फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शारदीय नवरात्र के लिए सजने लगीं दुर्गा प्रतिमाएं

Wed, 17 Sep 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। शारदीय नवरात्र नजदीक आने के साथ ही तुलसीपुर तहसील क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। नगर और ग्रामीण अंचलों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं लगभग तैयार हो चुकी हैं। इस वर्ष क्षेत्र में 300 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। दशहरे के दिन परंपरागत तरीके से प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन होगा। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे जयकारे लगाते हुए मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ विसर्जन स्थल तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

कलश चौराहे पर प्रतिमा निर्माण का कार्य कर रहे मूर्तिकार राजेंद्र प्रसाद व अवधेश कुमार ने बताया कि नवरात्र पर दुर्गा के साथ-साथ मां काली, गणेश भगवान और बजरंगबली की प्रतिमाएं भी सजीव रूप में तैयार की गई हैं। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र की अधिकांश प्रतिमाएं उनके हाथों से तैयार होकर जाती हैं। मूर्तिकारों के अनुसार नवरात्र के अवसर पर प्रतिमा निर्माण और संबंधित सामग्री से लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है।
दूसरी ओर, दुर्गा पूजा को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। क्षेत्राधिकारी पुलिस बृजनंदन राय ने बताया कि पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित कर ली गई है। भीड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें