फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शराबी पति ने ईंट से कूंचकर की पत्नी की हत्या, केस

विज्ञापन
बलरामपुर के बिजुआकला गांव में मृतका के घर के बाहर मौजूद ग्रामीण ।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के बिजुआ कला गांव में रविवार रात करीब 10 बजे शराबी पति ने ईंट से कूंचकर पत्नी की हत्या कर दी। शराब के लिए पैसे न देने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मृतका के भाई ने तहरीर देकर आरोपी बहनोई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले बहन सुनीता (32) की शादी बिजुआ कला गांव में राम पारस के साथ हुई थी। बहनोई नशे का आदी है। बहन को आए दिन मारता-पीटता था। शराब का पैसा न देने पर रविवार रात करीब 10 बजे उसने बहन को ईंट पत्थर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके सिर को ईंट से कूंचकर मौत के घाट उतार दिया। आसपास के लोगों को घटना के बारे सोमवार को सुबह करीब छह बजे पता चला, तब लोगों ने मुझे जानकारी दी। सुनीता और राम पारस की दूसरी शादी थी। राम पारस की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। सुनीता के पहले पति की भी मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। एफआईआर दर्ज करके विवेचना शुरू की दी गई है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
बेटे का रो-रोकर हाल बेहाल
सुनीता की मौत से 10 वर्षीय बेटे अर्जुन का रो-रोकर हाल बेहाल है। मां का साया बेटे के सिर से छिन गया है। गांव के विद्यालय में अर्जुन कक्षा तीन में पढ़ता है। बेटा पढ़ाई में होनहार है, इसीलिए मां बेटे काे अफसर बनाने का सपना देख रही थी। मां के सपने पर शराबी पिता ने ही पानी फेर दिया। घटना को लेकर बिजुआ कला गांव के लोग शोक में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें