फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रैक्टर पर ट्रॉली चढ़ने से चालक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। भूसा लादकर लौट रहे ट्रैक्टर पर ट्रॉली चढ़ने से चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार तीन अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। घायलों का इलाज गोंडा स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्राम नेवरी सिंघवापुर थाना गौरा चौराहा निवासी मनीराम ने बताया कि उनका पुत्र महेंद्र पाल अपने भाई अनिल कुमार चौरसिया, चाचा मिठाई लाल व ग्रामवासी विनोद मौर्य के साथ शनिवार को गायों के लिए भूसा लेने बिजौरा गया था।
रविवार को वह ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा भरकर लौट रहा था। सिंघवापुर गौशाला के पास रास्ते में अचानक छुट्टा जानवर आ जाने से महेंद्र ने ट्रैक्टर को ब्रेक मारकर रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर रुकते ही भूसे से भरी ट्रॉली का हुक टूट गया और वह ट्रैक्टर पर चढ़ गई। ट्रॉली के नीचे दबने से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए उतरौला लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें गोंडा रेफर कर दिया गया।
रास्ते में ही चालक महेंद्र पाल की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा तेज नरायन गुप्त ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


बाइक की टक्कर से बच्ची घायल
हरैया सतघरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया-बरदौलिया मार्ग पर बच्ची को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। घटना में बच्ची और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि बाइक सवार ग्राम तकिया थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती निवासी बाबू (30) घर जा रहा था। मणिपुर बाजार के पास सोनपुर निवासी हिमांशी (10) सड़क के किनारे लकड़ी बीन रही थी। बाइक सवार ने पीछे से उसे ठोकर मार दी और अनियंत्रित होकर पलट गया। बच्ची के पिता संतोष कुमार ने उसे इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा पहुंचाया। अधीक्षक प्रणव पांडेय ने बताया कि हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि बाइक सवार को घर भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें