फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डॉ. मणिक लाल बने बलरामपुर के सपा जिलाध्यक्ष

Tue, 26 Sep 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थापना काल से ही पार्टी के कार्यकर्ता रहे डॉ. मणिक लाल कश्यप को सपा ने जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं, जिला महासचिव पद पर नरसिंह पाल यादव को नामित किया गया है। दोनों नेताओं के मनोनयन पर सपाइयों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन

गैसड़ी के सपा विधायक व पूर्व मंत्री डाॅ. एसपी यादव ने बताया कि डॉ. मणिक लाल कश्यप स्थापना काल से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। जिला महासचिव नामित किए गए नरसिंह पाल यादव भी कई वर्षों से पार्टी की सेवा में जुटे रहे। दोनों नेताओं के मनोनयन से जिले में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। इन लोगों के मनोनयन पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल, पूर्व जिला महासचिव इकबाल जावेद, सफीउल्ला खां, राकेश यादव व संजय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें