फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मेमोरियल चिकित्सालय में डॉक्टर ने मरीज को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मेमोरियल चिकित्सालय में मंगलवार को सिर दर्द का इलाज कराने पहुंचे युवक को डॉक्टर ने पीट दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। इससे वह बेहोश हो गया। परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस अस्पताल पहुंची औैर दोनों पक्षों को नगर कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात निवासी दिव्यांशु पाठक (24) माइग्रेन से पीड़ित हैं। मंगलवार को तेज सिर दर्द होने पर वह इलाज कराने जिला मेमोरियल चिकित्सालय गए। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने उन्हें फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय के पास जाने की सलाह दी। डॉ. रमेश पांडेय के कक्ष में मरीजों की भीड़ थी।
दिव्यांशु का कहना है कि उन्होंने डॉक्टर पांडेय से जल्दी इलाज करने का अनुरोध किया तो वह भड़क गए। दिव्यांशु का आरोप है कि कहासुनी होने पर डॉ. रमेश पांडेय ने उनके प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। इससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गए। होश में आने पर दिव्यांशु ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने यूपी 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों को नगर कोतवाली ले आई। इस संबंध में डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि भीड़ होने के कारण वह क्रमवार मरीजों को बुला रहे थे। दिव्यांशु पाठक जल्दी देखने के लिए दबाव बना रहा था। डॉ. रमेश का कहना है कि दिव्यांशु गालियां भी दे रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया। प्राइवेट पार्ट पर लात मारने की बात पूरी तरह झूठी है। डॉ. रमेश पांडेय ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। दिव्यांशु की तरफ से भी पुलिस को तहरीर दी गई है।
इस मामले में एसपी राजेश सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की गई है। छानबीन की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें