फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्कूलों में करें सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने सभी सरकारी व प्राइवेट बसों की फिटनेस कराने और सरकारी चालकों का नेत्र परीक्षण कराने का निर्देश दिया। कहा कि बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की जाए। सभी विद्यालयों में शेड्यूल बनाकर ट्रैफिक सुरक्षा के नियम बताए जाएं।
जनपद स्तर पर ट्रैफिक नियमों से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। समस्त विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक नियमित रूप से कराई जाए जो विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक नहीं करा रहे हैं, उनको नोटिस जारी करें।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र व ब्लाइंड स्पॉट को चिह्नित करते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि कहीं भी ब्लाइंड स्पॉट ना रहें। सभी गन्ना ट्रॉलियों में रेफ्लेक्टर लगाए जाने का निर्देश दिया। बैठक से अनुपस्थित एआरएम रोडवेज के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम, एआरटीओ अरविंद यादव व सीओ सिटी दरवेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें