फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लाइक्स के चक्कर में साझा न करें फोटो व लोकेशन

Tue, 12 Dec 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार(बलरामपुर)। सोशल मीडिया पर लाइक्स के चक्कर में अपनी फोटो व परिवार का लोकेशन साझा नहीं करना चाहिए। अनजान व्यक्ति को कदापि फेसबुक फ्रेंड न बनाए। साथ ही मोबाइल को भी कभी लापरवाही से खुला न छोड़ते हुए अपनी ई-मेल आईडी व सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड भी किसी से शेयर नही करना चाहिए। यह सीख क्षेत्राधिकारी उतरौला ज्योतिश्री ने विद्यार्थियों को दी। वह मंगलवार को हनोमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रही थी। इस मौके पर माजूद एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने कहा कि यदि छात्राएं स्वयं जागरूक होंगी तो कोई भी उन्हें परेशान नहीं कर पाएगा। इस मौके पर एसआई धर्मराज यादव, प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा, आत्माराम अवस्थी, अजय प्रताप सिंह, अर्जुन यादव व अंकित मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी उतरौला ज्योतिश्री ने कहा कि पुलिस के हेल्पलाइन नंबर महिलाओं और छात्राओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगर कोई अनचाही कॉल से परेशान करे तो पीड़िता 1090 पर कॉल करके इसकी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस नंबर के आधार पर आरोपी को चिह्नित कर पकड़ने के साथ ही तीन माह तकपीड़ित के संपर्क में भी रहेगी।

प्रभारी निरीक्षक, रेहरा थाना ओपी सिंह चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल में खास तौर पर सावधानी बरतनी चाहिए। व्हाट्स एप और फेसबुक पर चलने वाले तमाम फर्जी अकाउंट से बचने की जरूरत है। इसके लिए खास तौर पर छात्राएं किसी अंजान व्यक्ति से फ्रेंडशिप न करें।
विज्ञापन



प्रबंधक, हनोमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज डॉ. रजत वर्मा ने कहा कि अधिकतर छात्राएं मोबाइल चलाती हैं। इससे जब भी वह घर से बाहर निकलें तो अपनी लाइव लोकेशन परिवार को जरूर भेजें। सोशल मीडिया के इस्तेमाल में भी पूरी सावधानी बरते। कोई फोटो या वीडियो अंजान लोगों को भेजने से भी बचना चाहिए। जबकि छात्रा मुस्कान बानो, प्रीति वर्मा व अंतिमा तिवारी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक होगी। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम जागरूक करने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें