बलरामपुर। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना प्रभारी स्तर तक के सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन प्रभावी फुट पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें। इस दौरान जनसामान्य से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण भी कराया जाए। यह निर्देश देवीपाटन मंडल के डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने दिया। वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलीय जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में घटित होने वाली हर छोटी बड़ी गतिविधि पर करीबी नजर रखी जाए। सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी एवं अपराध पर रोक के लिए क्षेत्र में नियमित गश्त व चौकसी भी बढ़ाई जाए। साथ ही किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली खबरों का संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। कहा कि सभी लंबित जांचों में मौखिक एवं अभिलेखीय साक्ष्यों को अलग-अलग अंकित कर उनका विश्लेषण भी अवश्य किया जाए।
बैठक में मौजूद पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने जिले में प्रतिमाह व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से कराना सुनिश्चित कराए। साथ ही जिला स्तर पर चिन्हित माफियाओं तथा टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर न्यायालय में इसकी प्रभावी पैरवी कराई जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक बहराइच विंद्रा शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती घनश्याम चौरसिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद
30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद
30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद