फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डीएम पहुंचे तो खुली विकास की पोल, पंचायत निधि के बावजूद काम ठप

Wed, 19 Aug 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के ग्राम पंचायत बलुआ बलुई में ग्रामीणों से संवाद करते डीएम ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बलुआ बलुई में बुधवार को डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन के स्थलीय निरीक्षण में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार सामने आई। पंचायत निधि उपलब्ध होने के बावजूद नए कार्य शुरू नहीं कराए जाने पर डीएम ने पंचायत सचिव अजय यादव को फटकार लगाई। उन्होंने गांव की जरूरतों के अनुसार तत्काल विकास कार्य शुरू कराने और निधि का नियमानुसार उपयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और सरकारी योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संपर्क मार्गों, जलनिकासी व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को सड़क व नाली व्यवस्था दुरुस्त रखने और जलभराव की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम ने पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। पंचायत सहायक मौजूद मिलीं। उन्होंने निर्देश दिया कि जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। पंचायत सचिवालय को प्रभावी सुविधा केंद्र के रूप में संचालित किया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने आरआरसी सेंटर का निरीक्षण कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति देखी। उन्होंने ई-रिक्शा से नियमित कूड़ा उठान कराने और प्रत्येक परिवार से निर्धारित 30 रुपये मासिक उपयोगकर्ता शुल्क की वसूली व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर डीएम ने ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिला विकास अधिकारी कमलेश सोनी, बीडीओ संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें