फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डीएम ने किया वेयरहाउस का निरीक्षण

Thu, 04 Jan 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम एवं वीवीपैट का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट सुव्यवस्थित तरह से रखी मिली। राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने भी ईवीएम एवं वीवीपैट के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कंट्रोल रूम की क्रियाशीलता व सुरक्षा निगरानी को परखने के साथ ही वेयर हाउस कक्ष व परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार सहित कई राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें