बलरामपुर। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सीएमओ समेत 18 अफसरों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से जनसमस्याओं की समीक्षा की गई। जिसमें विभिन्न विभागों की 38 शिकायतें डिफॉल्टर की श्रेणी में पाईं गईं। इसके आधार पर सीएमओ, एक्सईन जल निगम ग्रामीण, डिप्टी आरएमओ, डीएफओ, उप कृषि निदेशक, एक्सईन आरईएस, सिंचाई एवं जल संसाधन, खनन अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी सहित 18 अफसरों का एक दिन का वेतन रोका गया है। साथ ही इनसे जवाब तलब किया गया है। जवाब न देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।