बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र नगर के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों के छात्र छात्राओं की सोमवार को एकल प्लास्टिक प्रयोग पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। नगर शिक्षाधिकारी डॉ. समय प्रकाश पाठक के निर्देशन में प्राइमरी व जूनियर के छात्र छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में दिव्यांशी, ऋषभ, तैय्यबा, जासमीन व अलफिसा अव्वल रही।
नगर शिक्षाधिकारी ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के जूनियर वर्ग की छात्रा दिव्यांशी मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहम्मद जावेद खान, हिमांशु कश्यप व हिमांशु त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहे। कशिश गुप्ता व मैयाविश तृतीय स्थान पर रहे।
स्नेहा मिश्रा व हर्षिता चौथे, आसिफ रहमानी व रुखसार पांचवे स्थान पर रहे। प्राइमरी वर्ग में कक्षा एक से पांच तक के छात्र छात्राओं ने भी निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें ऋषभ चौहान, तैय्यबा, जासमीन व अलफिसा प्रथम, कलीमुन द्वितीय, सूरज यादव व शिवानी सोनी तृतीय, आदर्श मिश्र व साहिबा चौथे और रोशनी पांचवे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षक अरुण कुमार मिश्र आदि ने सराहनीय योगदान दिया। नगर शिक्षाधिकारी ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निबंध प्रतियोगिता की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन यूआरसी पर कराया गया।