फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक पीड़िताओं को मिलेगा निशुल्क इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तलाक पीड़िताओं को प्रदेश सरकार की तरफ से निशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। किसी भी जाति व धर्म की प्रत्यकता/तलाक पीड़िताओं को योजना का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य आशीर्वाद योजना के तहत इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने मंगलवार को बताया कि शासनादेश में 16 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। ऐसी महिलाओं का नाम, माता-पिता का नाम, आयु, लिंग, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड व राशन कार्ड आदि का ब्योरा मांगा गया है।
आयुष्मान भारत योजना की तरह ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में लोगों को इलाज संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। जिनके तलाक का केस न्यायालय मे विचाराधीन है उन्हें अब गंभीर बीमारियों में चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

सीएम के निर्देश पर मुख्य कार्यपालक एबीएनएचपीएम संगीता सिंह ने तलाक पीड़िताओं को योजना से जोड़ने का शासनादेश जारी किया है। डॉ. कमाल अशरफ को योजना का नोडल अफसर बनाया गया है। महिला कल्याण बोर्ड, फैमिली कोर्ट और मुस्लिम धर्म गुरुओं से संपर्क कर ऐसी सूचनाएं जुटाने पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें