फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बंद रहेगा जनपद न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोर्ट मैनेजर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर जनपद न्यायालय दो दिनों तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। जनपद न्यायाधीश शेषमणि ने बताया कि बीते दिनों कोर्ट मैनेजर पीयूष मित्तल की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सीएमओ ने जिला न्यायालय परिसर को सैनिटाइज करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार न्यायालय परिसर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जनपद न्यायालय को 16 व 17 अप्रैल को बंद रखा जाएगा। दो दिनों में न्यायालय परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। 16 व 17 अप्रैल को नियत जमानत प्रार्थना पत्रों एवं नए वादों की सुनवाई 19 व 22 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अन्य सभी वादों की सुनवाई 29 व 30 अप्रैल को होगी। प्रभारी अधिकारी नजारत की आख्या के बाद ही न्यायालय को खोला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें