फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट व राहत सामग्री का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बाढ़ पीड़ितों को वितरित की जा रही राहत सामग्री की गुणवत्ता व मानक पर विशेष ध्यान दिया जाए। दशकों बाद बाढ़ से ऐसी तबाही लोगों ने देखी है। पीड़ितों के घर, अनाज, कपड़े व फसल सब कुछ तबाह हो गया है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद करना हम सभी का कर्त्तव्य है। ये बातें मंगलवार को उतरौला में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण करते हुए क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि प्रशासन के साथ-साथ वह भी बाढ़ पीड़ितों के लिए कम्युनिटी किचन संचालित कर रहे हैं। विधायक ने बरायल चौराहा, रसूलपुर चांद, अल्लीपुर खुर्द, खजुहवा, राजपुर माफी, बांक भवानी, आजादनगर, बांक बाजार, लोकईडीह, तेंदुआ तकिया, सकरा पाठक, टिकुइया, तेंदुआ, बसंतलालडीह व फागुईया आदि बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री व लंच पैकेट का वितरण किया। इस अवसर पर एसडीएम संतोष ओझा, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, रमेश सिंह, संतोष सिंह, देवानंद गुप्ता, अंकुर गुप्ता, इंद्रकुमार शर्मा, आनंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
सदर विधायक पल्टूराम ने बाढ़ प्रभावित गांव सरदारगढ़, टेंगनहिया, झौहना, दारीचौरा, जीतनगर, पकड़ी, ज्योनार, बरांव, रछौड़ा, चौका खुर्द, कलंदरपुर व जबदहा आदि गांवों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराने की बात कहीं। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर लोगों का दर्द साझा किया। प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री व लंच पैकेट का वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें