फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वें दिन भी बाढ़ से घिरे 49 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। 12 दिन पहले राप्ती नदी व पहाड़ी नालों में आई बाढ़ का कहर जिले में अभी भी जारी है। मंगलवार को भी 49 गांव बाढ़ के पानी से घिरे रहे। इनमें से 12 गांव टापू बने हुए हैं। अभी भी करीब 21 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है।
विज्ञापन

उतरौला तहसील क्षेत्र में चंदापुर गांव के पास बलरामपुर भड़रिया तटबंध कटने के बाद नए क्षेत्रों में घुसे बाढ़ के पानी का असर अभी कम नहीं हुआ है। तहसील क्षेत्र के तमाम गांव आज भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं। इन गांवों में राहत व बचाव कार्य के लिए 22 नावें लगाई गईं हैं। बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट, राहत सामग्री व पेयजल बांटा जा रहा है। जिनके घर बाढ़ में डूबे हैं उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए तिरपाल का वितरण किया जा रहा है।
इन गांवों में प्रभावित पशुओं का टीकाकरण तथा बीमार लोगों का मेडिकल टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। मंगलवार शाम राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से भी नीचे चला गया। शाम पांच बजे नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से आठ सेंटीमीटर नीचे था।
विज्ञापन

उतरौला तहसील क्षेत्र में बाढ़ के कारण बजाज चीनी मिल इटईमैदा स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र में जलभराव होने के कारण क्षेत्र के करीब 130 गांवों की बिजली नौ दिन से ठप है। लोगों को घरों में रोशनी के लिए मोमबत्ती व जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र का दौरा किया। उपकेंद्र के अधिकारियों ने बताया कि पानी कम हो गया है। शीघ्र ही मशीनों की चेकिंग कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें