फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अल्ट्रासाउंड कक्ष में महिला कर्मी न होने पर जताई नाराजगी

Tue, 10 Mar 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करती आयोग की सदस्य ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अल्ट्रासाउंड कक्ष में महिला स्वास्थ्य कर्मी न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। रेडियोलॉजिस्ट को निर्देश दिया कि महिला का अल्ट्रासाउंड करते समय महिला स्वास्थ्य कर्मी अवश्य साथ में रहे।
विज्ञापन



आयोग की सदस्य जिले में दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे सबसे पहले उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शहर में छात्राओं से मुलाकात की। उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की फीडबैक लिया। इसके बाद वह संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंची। अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, लैब, महिला वार्ड, लेबर रूम व एसएनसीयू में सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय अल्ट्रासाउंड कक्ष में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एके यादव महिला की अल्ट्रासाउंड जांच कर रहे थे। कक्ष में कोई महिला कर्मी नहीं थी। इस पर आयोग की सदस्य काफी नाराज हुईं। कहा कि गर्भवती व अन्य महिला मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच करते समय महिला स्वास्थ्य कर्मी जरूर साथ में रखें।


इसके बाद सीएमएस कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। सीएमएस डॉ. राज कुमार वर्मा ने चिकित्सकों व कर्मियों के कमी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वन स्टाफ सेंटर में पीड़ित महिलाओं व जिला कारागार में महिला बंदियों की समस्या सुनी। महिला बंदियों से बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि महिला बंदियों के बच्चों को बेहतर सुविधा दी जाए। इस अवसर बाल कल्याण समिति की सदस्य कविता त्रिपाठी, कल्पना त्रिपाठी, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य ने बताया कि पिछले निरीक्षण की तुलना में इस बार सफाई व्यवस्था बेहतर मिली है। बेहतर सफाई व्यवस्था दिखने पर गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें