बलरामपुर। कंपोजिट विद्यालय महादेव बांकी में मंगलवार को शिक्षक संकुल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों का नामांकन, उपस्थिति व ठहराव आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान निपुण लक्ष्य एप से बच्चों को निपुण अभ्यास कराने पर भी जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ शिक्षक तुलाराम गिरि ने शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के प्रयासों को साझा किया। उन्होंने आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका तथा आगामी माह के लिए शिक्षण योजना निर्माण के बारे में जानकारी दी। बैठक का संचालन करते हुए नोडल संकुल शिक्षक निर्मल कुमार द्विवेदी ने निपुण लक्ष्य एवं पाठ्य पुस्तक को केंद्र में रखकर आगामी माह के लिए विषयवार शिक्षण योजनाओं के बारे में बताया।
बैठक में आधार विहीन छात्र-छात्राओं का आधार बनवाने के लिए अभिभावक को प्रेरित करने की बात कही गई। बैठक में समीर कुमार, कुलदीप कश्यप, अवधेश कुमार, इकबाल अहमद, सुभाष चंद्र यादव, अनिल कुमार, राहुल प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार शुक्ला आदि रहे।