फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब पचपेड़वा-अयोध्या से सीधे प्रयागराज हाइवे की सौगात

विज्ञापन
-बलरामपुर के पचपेड़वा से प्रयागराज जाने वाली जर्जर सड़क।
विज्ञापन
बलरामपुर। जल्द ही जिले के लोगों का संगम नगरी प्रयागराज तक का सफर सुगम व आसान बनेगा। इसके लिए चंदनपुर से शुरू होने वाले अन्य जिला मार्ग को हाईवे में तब्दील किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को पचपेड़वा अयोध्या से सीधे प्रयागराज तक पहुंचने की सौगात मिलेगी। केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने इस संबंध में श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव मंजूरी देते हुए इसका सर्वे शुरू किए जाने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

पचपेड़वा चंदनपुर नेपाल सीमा से सटा हुआ इलाका है। यह मार्ग चंदनपुर से शुरू होकर कोहरगड्डी, सेमरा वन गेस्ट हाउस निकट इमिलिया कोडर (थारू जनजाति संग्रहालय) बढईपुरवा चौराहा, पचपेड़वा नगर पंचायत से निकलकर जुडीकुइया चौराहा, गनेशपुर बाजार, विजयनगर (राजकीय महाविद्यालय पचपेड़वा), रतनपुर चौराहा व जैतापुर चौराहा होते हुए सिद्धार्थ नगर की सीमा से जुड़ा है। वर्तमान में यह अन्य जिला मार्ग होने गोंडा जिले के मनकापुर, नवाबगंज (धमनगरी) रामनगरी अयोध्या, सुल्तानपुर प्रतापगढ (संगम नगरी) प्रयागराज से जुड़ा है। प्रस्तावित हाईवे रूट श्रावस्ती व बहराइच को सीधे अयोध्या और प्रयागराज से जोड़ेगा।
परेशानी का सबब है सिंगल रोड़
सबसे महत्वपूर्ण सड़क होने के बाद भी अन्य जिला मार्ग होने के कारण यह सड़क सिंगल रोड़ है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी होती है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से बलरामपुर होते हुए हरिद्वार तक के लिए एक एक्सप्रेस - वे बनाने की बात कही थी। इसके सर्वे का काम भी हो रहा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गड़कारी के पत्र ने लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन या छह लेन होने की उम्मीद
पचपेड़वा के चंदनपुर से प्रयागराज हाइवे के लिए सांसद का प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का है। इस पर सहमति जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सर्वे के लिए निर्देशित किया है। सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने बताया कि यह हाईवे फोर अथवा छह लेन युक्त बनेगा। सर्वे कार्य के बाद ही इसकी स्थिति पूरी तरह साफ होगी। उन्होंने जिले में नए हाईवे के निर्माण पर खुशी जताते हुए इसके लिए केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें