फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जर्जर भवनों की होगी नीलामी, 10 विद्यालयों की सूची जारी

Sun, 06 Sep 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। हरैया सतघरवा में जर्जर विद्यालय भवनों और अतिरिक्त कक्ष-कक्षों को नीलाम कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी हरैया सतघरवा ने नीलामी के लिए 10 जर्जर विद्यालय भवनों की सूची जारी की है। नीलामी प्रक्रिया 23 सितंबर को ब्लॉक संसाधन केंद्र हरैया सतघरवा में होगी।
विज्ञापन


बीईओ शमशेर ने बताया कि नीलामी में शामिल विद्यालयों के जर्जर भवनों का मूल्यांकन कराया गया है। इसमें कंपोजिट स्कूल गनेशपुर के भवन का मूल्य 12 हजार, कंपोजिट स्कूल हाथीगर्दा का 17 हजार, कंपोजिट स्कूल इमिलिया का 35 हजार, प्राथमिक विद्यालय अरनहवा का 15 हजार और प्राथमिक विद्यालय अमवा का 13 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

इसी तरह प्राथमिक विद्यालय उदयपुर मनोहरापुर का 15 हजार, प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर बेलास का 30 हजार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बलदेव नगर का 46 हजार, उच्च प्राथमिक विद्यालय भदवार का 30 हजार और प्राथमिक विद्यालय टिटहिरिया का 15 हजार रुपये मूल्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


नीलामी में शामिल होने वाले इच्छुक बोलीदाताओं को निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा। बोली लगाने के लिए कम से कम तीन बोलीदाताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को कुल धनराशि का 10 प्रतिशत बतौर धरोहर राशि जमा करनी होगी। सफल बोलीदाता को शेष धनराशि तीन दिन के भीतर जमा करनी होगी। इसके बाद संबंधित विद्यालय की प्रबंध समिति की ओर से निस्तारण की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें