फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की महंगाई ने सभी की तोड़ी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डीजल की महंगाई ने सभी लोगों की कमर तोड़ दी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सोमवार को सदर एसडीएम को सौंपा है। समस्याओं का निस्तारण न होने पर पार्टी की तरफ से आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव हाजी नब्बन खां, कल्लू सिंह चौहान, राज्य कौंसिल सदस्य राम तीरथ मौर्या, शफीक अंसारी, अनवर चौहान, जगदंबा प्रसाद मौर्य, धर्मराज यादव, विनोद कुमार चौहान, पीतांबर, रामदत्त, देवपुरी चौहान, राम प्यारी प्रजापति, बरसाती यादव, अब्दुल बारी, श्याम बिहारी सैनी व सतीश श्रीवास्तव आदि ने राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि 25 जून से 12 जुलाई तक जनहित के मुद्दों को लेकर जन जागरण अभियान चलाया गया है।
डीजल की बढ़ती कीमतों से महंगाई लोगों को खाए जा रही है। डीजल व पेट्रोल की कीमतें कम कर लोगों को रियायत दी जाए। निर्दोष पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। निजीकरण से देश बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

सभी विभागों में राष्ट्रीयकरण किया जाए। आठ घंटे श्रमिकों से काम लिए जाएं। महंगाई पर रोक लगाई जाए। मनरेगा श्रमिकों के 500 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाए। खेतिहर मजदूरों को पक्का मकान दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें