फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती से करोड़पति धीरू ने दाखिल किया परचा

Thu, 18 Apr 2019 11:09 PM IST
रमेश रमेश Amar ujala Balrampur/Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में गुरुवार को श्रावस्ती लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू सिंह ने लावलश्कर के साथ पहला नामांकन पत्र दाखिल किया है। खेती और कारोबार के साथ-साथ धीरू सिंह लग्जरी वाहनों तथा शस्त्रों के भी शौकीन हैं। इनके परिवार की कुल हैसियत करीब 11 करोड़ रुपये  है।
विज्ञापन



इस हैसियत में इनकी पत्नी व दो बच्चों की प्रापर्टी भी शामिल है। यह खुलासा नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे से हुआ है। गुरुवार को श्रावस्ती लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धीरू सिंह समर्थकों के सैलाब के साथ नगर स्थित मकान से करीब 11 बजे पैदल ही कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। कलेक्ट्रेट के निकट स्थित बाग में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

वहां से करीब दो बजे नामांकन स्थल के लिए रवाना हुए। कलेक्ट्रेट में नामांकन कक्ष डीएम कोर्ट पर पर उन्होंने एआरओ सदर एसडीएम डॉ. एनएन यादव के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। श्रावस्ती लोक सभा क्षेत्र में नामांकन में अब तक केवल एक परचा भरा गया है। तीन लोगों ने गुरुवार को भी परचा लिया है। 
विज्ञापन


नामांकन जुलूस के चलते लगा जाम : गुरुवार को श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन जुलूस से नगर में जगह-जगह लोगों को जाम के झाम से दो चार होना पड़ा। पैदल तथा वाहन सवार समर्थकों की भारी भीड़ के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि जुलूस गुजर जाने के बाद आवागमन की स्थिति सामान्य हो गई। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें